कनाडा में नए कानून आपके शरणार्थी दावे की पात्रता को प्रभावित कर सकते हैं, भले ही अपने पहले ही आवेदन जमा कर दिया हो। इस वेबसाइट पर दी गई कुछ जानकारी पुरानी हो सकती है। हम इसे (अधतन) अपडेट कर रहे हैं। किसी वकील या विश्वसनीय निपटान सेवा प्रदाता से बात करें। अधिक जानकारी के लिए जाने

कानूनी परिभाषाओं को समझें

आपके शरणार्थी दावे को स्वीकार करने के लिए, आपको यह दिखाना होगा कि आप या तो एक कन्वेंशन शरणार्थी(Convention Refugee) हैं या सुरक्षा की आवश्यकता वाले व्यक्ति हैं। IRB-RPD का एक सदस्य आपके दस्तावेज़ों को पढ़ने और आपकी कहानी सुनने के बाद निर्णय लेगा।

आपको अपने दावे में मदद करने के लिए परिभाषाओं और सबूत कैसे इकट्ठा करने है उसको समझने की आवश्यकता है।

परिभाषाओं के प्रत्येक भाग को पढ़ें। हर उस हिस्से के लिए जो आपके लिए सही है, उन सबूतों की एक सूची बनाएं जो आपको यह दिखाने के लिए मिल सकते हैं कि यह सच है। सूची अपने कानूनी प्रतिनिधि को दें।

कन्वेंशन शरणार्थी(Convention Refugee)

कन्वेंशन शरणार्थी(Convention Refugee) बनने के लिए, ये छह वाक्य आपके लिए सही होने चाहिएः

  • अगर मैं अपने देश लौटता हूं, तो मुझे उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा (बहुत बुरा व्यवहार किया जाए).
  • मेरी जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, राजनीतिक राय या जिस सामाजिक समूह से मैं संबंधित हूं, उसके कारण मेरे साथ बुरा व्यवहार किया जाएगा।
  • ईमानदारी से, मैं लौटने से डरता हूं।
  • मेरे पास अपने देश में रहने से डरने का अच्छा कारण है।
  • मेरी सरकार मेरी रक्षा नहीं कर सकती।
  • मैं देश के किसी अन्य हिस्से में सुरक्षित या उचित रूप से नहीं रह सकता।

सुरक्षा की आवश्यकता वाला व्यक्ति

सुरक्षा की आवश्यकता वाला व्यक्ति बनने के लिए, आपको यह दिखाना होगा कि 1 या 2 सही हैः

  1. अगर मैं अपने देश लौटता हूं, तो जिन लोगों के पास शक्ति है, वे संभवतः मुझे प्रताड़ित करेंगे। या
  2. अगर मैं अपने देश लौटता हूं, तो मैं मर सकता हूं या क्रूर व्यवहार या सजा का अनुभव कर सकता हूं, और…
    • मेरी सरकार मेरी रक्षा नहीं कर सकती,
    • मैं देश के किसी अन्य हिस्से में सुरक्षित या उचित रूप से नहीं रह सकता,
    • मुझे खतरा है लेकिन मेरे देश में हर किसी को यह खतरा नहीं है,
    • मुझे केवल इसलिए खतरा नहीं है क्योंकि मेरा देश मुझे कुछ ऐसा करने के लिए दंडित करना चाहता है जो कनाडा में एक अपराध है, और
    • मुझे केवल अपने देश में खराब स्वास्थ्य देखभाल के कारण खतरा नहीं है।

अगला गाइड अनुभाग: 5.2 सबूत इकट्ठा करो