तीनों सरकारी एजेंसियों से मिलें

तीन सरकारी एजेंसियाँ हैं जो शरणार्थियों के साथ काम करती हैं। प्रत्येक एजेंसी की अलग-अलग भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ होती हैंः

  • आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (IRCC)
  • कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA)
  • कनाडा का आप्रवासन और शरणार्थी बोर्ड (IRB)

ये एजेंसियां अलग-अलग हैं और एक-दूसरे के साथ स्वचालित रूप से जानकारी साझा नहीं करती हैं।

IRCC की भूमिका

IRCC कनाडा के आप्रवासन कार्यक्रमों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है।

यदि आप कनाडा के अंदर अपना शरणार्थी दावा शुरू करते हैं, तो आप IRCC को अपना आवेदन जमा करते हैं।

IRCC तय करेगा कि क्या आपको दावा करने की अनुमति (पात्र) है। यदि आपको अनुमति दी जाती है, तो वे IRB-RPD को आपका दावा भेज देंगे।

IRCC निम्नलिखित के लिए भी जिम्मेदार हैः

CBSA की भूमिका

CBSA कनाडा के आप्रवासन कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।

यदि आप प्रवेश के बंदरगाह (भूमि सीमा, हवाई अड्डा, या बंदरगाह) या हिरासत केंद्र से अपना शरणार्थी दावा शुरू करते हैं, तो आप एक CBSA अधिकारी को बताते हैं कि आप दावा करना चाहते हैं।

आपसे बात करने के बाद, CBSA यह तय कर सकता है कि आपको कनाडा में दावा करने की अनुमति (पात्र) है। वे आपको दिखाते हैं कि अपना दावा कैसे शुरू किया जाए। CBSA तब आपका दावा IRB-RPD को भेजेगा

CBSA भीः

  • कनाडा की सीमाओं को नियंत्रित करता है और तय करता है कि कनाडा में कौन प्रवेश कर सकता है
  • शरणार्थी दावेदारों को हटा देता है जो कनाडा में नहीं रह सकते हैं।

CBSA आपको हिरासत केंद्र में रख सकता है यदिः

  • वे निश्चित नहीं हो सकते कि आप कौन हैं,
  • वे मानते हैं कि आप खतरनाक हैं, या
  • उन्हें लगता है कि आप आप्रवासन कानूनों का पालन नहीं करेंगे।

यदि आपको हिरासत केंद्र में रखा जाता है, तो आपको वकील या कानूनी प्रतिनिधि का अधिकार है। आपकी नजरबंदी की समीक्षा करने और यह तय करने के लिए कि क्या आपको रिहा किया जा सकता है, नियमित सुनवाई होगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें कि क्या आपको हिरासत में लिया गया है।

IRB की भूमिका

IRB आप्रवासन और शरणार्थी मामलों पर निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है।

IRCC या CBSA के यह निर्णय लेने के बाद कि आप शरणार्थी का दावा कर सकते हैं, वे IRB को आपका दावा भेज देंगे। IRB मुख्य सरकारी एजेंसी है जो आपके शरणार्थी दावे की समीक्षा और निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है। IRB का शरणार्थी संरक्षण प्रभाग (RPD) तय करता है कि क्या आपको कनाडा में शरणार्थी सुरक्षा मिल सकती है।

IRB-RPD:

IRB के तीन अन्य भाग हैं। आप इनमें भी शामिल हो सकते हैंः

अपना पता अद्यतित(नवीनतम स्थिति) रखें

IRB-RPD से अपना पता बदलें

IRB-RPD को अपना नया पता या फ़ोन नंबर देने के दो तरीके हैंः

इसमें यह शामिल जरूर करें:

आप IRB को डाक, फैक्स या ईमेल द्वारा प्रपत्र या पत्र भेज सकते हैं।

IRCC से अपना पता बदलें

IRCC के साथ अपना पता बदलने के लिए, वेबफॉर्म पर जाएं और अपना नया पता डालने के लिए चरणों का पालन करें।

वेबफॉर्म भरने के लिए सुझावः

CBSA से अपना पता बदलें

यदि CBSA आपके शरणार्थी दावे में शामिल है तो आपको अपनी संपर्क जानकारी उनके साथ भी अद्यतित/ताजा रखने की आवश्यकता है। एक अधिकारी आपको निर्देश देगा कि यदि आपकी संपर्क जानकारी बदलती है तो CBSA को कैसे और कहाँ अपडेट किया जाए।