शरणार्थी दावे की पात्रता को प्रभावित करने वाले नए कानून
26 मार्च 2026 से, नए कानून ( बिल C‑12) कनाडा में शरणार्थी दावा करने की पात्रता को प्रभावित करते हैं।
नई पात्रता शर्तें
यह नए नियम 3 जून 2025 या उसके बाद किए गए सभी शरणार्थी दावों पर लागू होते हैं।
आपका दावा इमीग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) को भेजे जाने के लिए पात्र नहीं होगा अगर:
- यदि आपने कनाडा में पहली बार प्रवेश करने के एक वर्ष से अधिक समय बाद (जून 24, 2020 के बाद) शरणार्थी दावा किया है, भले ही अपने इस बीच कनाडा छोड़ा हो और दोबारा प्रवेश किया हो।
- यदि आपने आधिकारिक सीमा चौकियो के इलावा किसी अन्य स्थान से कनाडा में प्रवेश किया और प्रवेश के 14 दिनों के बाद दावा किया।*
* सुरक्षित तृतीय देश समझौता (STCA) अभी भी लागू है। यदि आप आधिकारिक सीमा चौकियो के अलावा किसी अन्य स्थान से कनाडा में प्रवेश करते हैं और 14 दिनों के भीतर दावा करते हैं, तो भी आपका दवा IRB को भेजे जाने के लिए पात्र
नहीं होगा, जब तक कि आप STCA के अंतर्गत किसी अपवाद के पात्र न हों।
विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी के लिए IRCC की वेबसाइट देखें:
- प्रवेश बंदरगाह पर किया गया दावा (हवाई अड्डा या आधिकारिक सीमा चौकी)
- आंतरिक/अंतर्देशीय दवा (कनाडा के भीतर से किया गया दवा)
महत्वपूर्ण: IRCC और CBSA, 3 जून 2025 के बाद किए गए सभी शरणार्थी दावों की समीक्षा कर रहे हैं। यदि आपका दावा इन नए नियमों से प्रभावित होता है, तो आपसे और आपके कानूनी प्रतिनिधि से संपर्क किया जाएगा। कृपया सुनिश्चित करें कि IRB, IRCC, CBSA, और आपके कानूनी प्रतिनिधि के पास आपकी नवीनतम संपर्क जानकारी उपलब्ध हो।
यदि आपका दवा IRB को भेजे जाने के लिए पात्र नहीं है
यदि आपका शरणार्थी दवा अपात्र पाया जाता है, तो आपको कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) के पास भेजा जाएगा। CBSA यह तय करेगी कि आप पूर्व-निष्कासन जोखिम मूल्यांकन (PRRA) के लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं।
PRRA एक ऐसा आवेदन है जिसके माध्यम से आप उस देश में वापस भेजे जाने से सुरक्षा का अनुरोध करते हैं, जहां आपको उत्पीड़न, यातना, या क्रूर व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। PRRA शरणार्थी सुनवाई के समान नहीं है, लेकिन यदि इसे स्वीकार कर लिया जाता है तो आप सुरक्षित व्यक्ति बन सकते हैं।
सहायता एवं जानकारी प्राप्त करें
- यदि आपके शरणार्थी दावा करने की पात्रता को लेकेर कोई प्रशन है या अपने दावे की स्थिति को लेकर चिंता है, तो किसी वकील या कानूनी प्रतिनिधि से जानकारी या सलाह प्राप्त करें।
- निपटान और सामुदायिक संगठन आपको इन नए नियमों को समझने में मदद कर सकते हैं और आपको कानूनी प्रतिनिधियों संसाधनों से जोड़ सकते हैं।
अपने क्षेत्र में संगठनों की सूची के लिए: सामुदायिक संसाधन पृष्ठ देखें।
