यदि IRB-RPD आपके दावे को अस्वीकार कर देता है, तो इसका कारण यह हो सकता है:
- वे आपके दावे पर विश्वास नहीं करते.
- वे आपकी पहचान पर विश्वास नहीं करते
- वे नहीं सोचते कि आपके पास सुरक्षा /संरक्षण की आवश्यकता के अच्छे कारण हैं।
- वे सोचते हैं कि आपके देश के अधिकारी आपकी सुरक्षा करने में सक्षम हैं।
- वे सोचते हैं कि आपके देश में एक ऐसी जगह है जो आपके रहने के लिए सुरक्षित और उचित है।
- आप किसी अन्य देश के नागरिक या स्थायी निवासी हैं जहां कोई जोखिम नहीं है।
- आप गंभीर अपराध, युद्ध अपराध या मानवता के विरुद्ध अपराध में संलिप्त रहे हैं।
आपका दावा अस्वीकृत होने के बाद के विकल्प
यदि आपका दावा अस्वीकार कर दिया जाता है, तो कनाडा में रहने या स्थायी निवासी बनने के अभी भी कई तरीके हैं। आप निम्न कार्य कर सकते हैं:
