New laws in Canada may affect your refugee claim eligibility, even if you have already submitted your application. Some information on this website is out of date. We are updating it. Speak with a lawyer or trusted settlement service provider. Learn More

कार्य अनुमति(वर्क परमिट)

कनाडा में कानूनी रूप से काम करने की अनुमति पाने के लिए आपको संघीय (फ़ेडरल )सरकार से वर्क परमिट लेना होगा। इससे आप कुछ शर्तों के साथ कनाडा में काम कर सकते हैं।

कार्य परमिट का प्रबंधन IRCC द्वारा किया जाता है।

वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें?

वर्क परमिट प्राप्त करने से पहले आपको अपना बायोमेट्रिक्स और आव्रजन चिकित्सा परीक्षा (IME) पूरा करना होगा।

यदि आप IRCC पोर्टल के माध्यम से अपना शरणार्थी दावा (क्लेम )कर रहे हैं, तो आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप वर्क परमिट चाहते हैं। यदि आप चाहते हैं, तो आवेदन करने के लिए बस “हाँ” चुनें। जब तक आप अपने शरणार्थी दावे(क्लेम )पर निर्णय होने का इंतज़ार कर रहे हैं, आपको परमिट के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

आपका वर्क परमिट आपके द्वारा IRCC पोर्टल में दर्ज किए गए डाक पते पर भेजा जाएगा। आपका वर्क परमिट प्राप्त करने की समयसीमा वर्तमान प्रसंस्करण समय पर निर्भर करती है।

कुछ मामलों में, जब आप प्रवेश बंदरगाह पर अपना शरणार्थी दावा (क्लेम )शुरू करते हैं और CBSA अधिकारी के साथ कागजी फॉर्म पूरा करते हैं, तो आप वर्क परमिट का अनुरोध कर सकते हैं।

यदि आपने शरणार्थी दावा प्रपत्र भरते समय वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं किया था, तो आप बाद में वर्क परमिट आवेदन प्रपत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।

अपना वर्क परमिट नवीनीकृत करें

वर्क परमिट दो साल के लिए वैध होते हैं। अपने वर्क परमिट को नवीनीकृत करने के लिए आवेदन करना महत्वपूर्ण है, इससे पहले कि यह समाप्त हो जाए। आपको तब तक अपने वर्क परमिट को नवीनीकृत करना जारी रखना होगा जब तक आप स्थायी निवासी नहीं बन जाते।

आपको अपने वर्तमान वर्क परमिट की अवधि समाप्त होने से कम से कम 2-3 महीने पहले अपने वर्क परमिट को बढ़ाने के लिए आवेदन करना चाहिए।

यदि आपको अपना पुराना वर्क परमिट समाप्त होने तक नया वर्क परमिट नहीं मिला है, तो भी आप काम कर सकते हैं। अपने नियोक्ता को सबूत दिखाएं कि आपने अपना आवेदन नवीनीकृत करने के लिए आवेदन किया है।