तैयार दौरा(Ready Tours)

क्या आप सोच रहे हैं कि आप अपनी शरणार्थी सुनवाई के लिए कैसे तैयारी कर सकते हैं? क्या आप सोच रहे हैं कि अगर आपका शरणार्थी दावा खारिज हो जाता है तो अपील कैसे करें? तैयार दौरे में भाग लें!

तैयार दौरे के बारे में (About Ready Tours)

तैयार दौरा निःशुल्क, आभासी कार्यशालाएं हैं, जहां शरणार्थी दावेदार अपनी शरणार्थी सुनवाई की तैयारी करते हैं और शरणार्थी अपील प्रक्रिया के बारे में सीखते हैं।

तैयार दौरे में भाग लें शरणार्थी सुनवाई hearing और निवेदन appeal के बारे में जानने के लिए कनाडा के इमिग्रेशन और रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) में काम करने वाले किसी व्यक्ति से प्रक्रिया के बारे में जानें। अपने सवाल पूछें, दूसरों से जुड़ें और तैयारी करना सीखें!

सुनवाई तैयार दौरा (Hearing Ready Tours)

  • शरणार्थी सुनवाई के बारे में सब कुछ जानें – आप क्या उम्मीद कर सकते हैं और आप कैसे तैयारी कर सकते हैं!
  • शरणार्थी सुनवाई की प्रतीक्षा कर रहे शरणार्थी दावेदारों के लिए
  • दुभाषिए उपलब्ध हैं
  • बस्ती/सेटलमेंट या समुदाय के कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया
सुनवाई तैयार दौरा (Hearing Ready Tour)
अपील तैयार दौरा (Appeal Ready Tour)

अपील तैयार दौरा (Appeal Ready Tours)

  • यदि आपको नकारात्मक निर्णय मिले तो अपील की तैयारी कैसे करें और उसे कैसे प्रस्तुत करें, यह जानें
  • उन अपीलकर्ताओं के लिए जिन्हें नकारात्मक निर्णय प्राप्त हुआ है
  • अपनी सुनवाई या निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे शरणार्थी दावेदारों के लिए
  • दुभाषिए उपलब्ध हैं
  • बस्ती/सेटलमेंट या समुदाय के कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया

तैयार दौरा कैसे लें

  • ऑनलाइन पंजीकरण करें
  • अपनी भाषा चुनें (निःशुल्क दुभाषिया उपलब्ध है)
  • आपके साइन अप होने की पुष्टि करने के लिए एक ईमेल प्राप्त करें
  • अपने तैयार दौरे के लिए माइक्रोसॉफ्ट टीम्स लिंक प्राप्त करें
  • कंप्यूटर, टैबलेट या फोन पर अपने तैयार दौरे में शामिल हों!

तैयार दौरे के लिए पंजीकरण करने में कठिनाई?

[email protected] से संपर्क करें