कनाडा में नए कानून आपके शरणार्थी दावे की पात्रता को प्रभावित कर सकते हैं, भले ही अपने पहले ही आवेदन जमा कर दिया हो। इस वेबसाइट पर दी गई कुछ जानकारी पुरानी हो सकती है। हम इसे (अधतन) अपडेट कर रहे हैं। किसी वकील या विश्वसनीय निपटान सेवा प्रदाता से बात करें। अधिक जानकारी के लिए जाने

आपकी सुनवाई के बाद

यह खंड आपको आपकी सुनवाई के बाद क्या होता है उस बारे में उच्च-स्तरीय जानकारी और सुझाव देता है।

चाहे आपको कोई सकारात्मक या नकारात्मक निर्णय मिले, आप सेक्शन(Section) 7-आपकी सुनवाई के बाद(After Your Hearing) में अगले चरणों के लिए विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फैसला

सनी के बाद सदस्य आपके दावे पर फैसला कर सकते हैं। अगर उन्हें और समय चाहिए, तो फैसला बाद में भेजा जाएगा। निर्णय का इंतजार करना तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपका दावा जरूर अस्वीकार किया जाएगा।

IRB-RPD आपको निर्णय के कारणों के साथ एक लिखित निर्णय की सूचना (Notice of Decision) भेजेगा।

यदि आपके पास कोई कानूनी प्रतिनिधि है, तो निर्णय की सूचना उन्हें My Case के माध्यम से भेजी जाएगी। वे यह सूचना आपके साथ सांझा करेंगे।

यदि आप स्वयं अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तो IRB-RPD निर्णय की सूचना सीधे आपको My Case के माध्यम से भेजेगा। यदि आपके पास अभी My Case नहीं है, तो IRB-RPD निर्णय आपको डाक से भेजेगा।

अगर आपको मना कर दिया जाए

यदि आपका दावा अस्वीकार कर दिया जाता है तो कानूनी विकल्प मौजूद हैं। अपने कानूनी प्रतिनिधि से बात करें.

स्थायी निवासी बनने के लिए आवेदन करें

यदि आपका शरणार्थी दावा स्वीकार कर लिया गया है, तो तुरंत स्थायी निवास के लिए आवेदन करें। अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए आवेदन करें. यदि आप देरी करते हैं, तो आपको अपने वर्क परमिट को नवीनीकृत करने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। याद रखें, यदि आपको शरणार्थी सुरक्षा मिलती है, तो आप अपने देश वापस नहीं जा सकते। यदि आप ऐसा करते हैं, तो सरकार आपके दावे को अगली सुनवाई के लिए IRB-RPD को वापस भेज सकती है।