कनाडा में नए कानून आपके शरणार्थी दावे की पात्रता को प्रभावित कर सकते हैं, भले ही अपने पहले ही आवेदन जमा कर दिया हो। इस वेबसाइट पर दी गई कुछ जानकारी पुरानी हो सकती है। हम इसे (अधतन) अपडेट कर रहे हैं। किसी वकील या विश्वसनीय निपटान सेवा प्रदाता से बात करें। अधिक जानकारी के लिए जाने

शरणार्थी दावा प्रक्रिया की वियाख्या

शरणार्थी कौन है?

कनाडा सरकार का कहना है कि यदि आप अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं तो आप शरणार्थी हैं। यदि आप वापस जाते हैं, तो आप आपको पहचान या विश्वास के कारण हनी पहुंच सकती है या आप अपनी स्वतंत्रता खो सकते हैं। आपको कहीं और रहना होगा.

कनाडा में शरणार्थी सुरक्षा की माँग करना शरणार्थी दावा करना कहलाता है। भले ही आपके देश में आपके साथ बुरा व्यवहार किया गया हो या वह कोई खतरनाक जगह हो, आपको कनाडा में रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। आपको यह दिखाना होगा कि आप एक कन्वेंशन शरणार्थी(Convention Refugee) या सुरक्षा की आवश्यकता वाले व्यक्ति हैं।

कन्वेंशन शरणार्थी(Convention Refugee)

कन्वेंशन शरणार्थी(Convention Refugee) बनने के लिए, ये छह वाक्य आपके लिए सही होने चाहिएः

  • अगर मैं अपने देश लौटूंगा तो मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाएगा।
  • मैं कौन हूं या मेरे विश्वास क्या है, इसके कारण मेरे साथ बुरा व्यवहार किया जाएगा।
  • मैं सच मे लौटने से डरता हूं।
  • मेरे पास अपने देश में रहने से डरने का अच्छा कारण है।
  • मेरी सरकार मेरी रक्षा नहीं कर सकती।
  • मैं देश के किसी अन्य हिस्से में सुरक्षित या उचित रूप से नहीं रह सकता।

सुरक्षा की आवश्यकता वाले व्यक्ति

“सुरक्षा की आवश्यकता वाला व्यक्ति” होने के लिए, आपको यह दिखाना होगा कि 1 या 2 सत्य हैं:

1. अगर मैं अपने देश लौटूंगा, तो जिन लोगों के पास सत्ता है, वे शायद मुझे प्रताड़ित करेंगे।

या

2. यदि मैं अपने देश लौटता हूँ, तो मैं मर सकता हूँ या क्रूर व्यवहार या सज़ा का अनुभव कर सकता हूँ,

और

  • मेरी सरकार मेरी रक्षा नहीं कर सकती,
  • मैं देश के किसी अन्य हिस्से में सुरक्षित या उचित रूप से नहीं रह सकता,
  • मुझे खतरा है लेकिन मेरे देश में हर किसी को यह खतरा नहीं है,
  • मुझे केवल इसलिए खतरा नहीं है क्योंकि मेरा देश मुझे कुछ ऐसा करने के लिए दंडित करना चाहता है जो कनाडा में एक अपराध है, और
  • मुझे केवल अपने देश में खराब स्वास्थ्य देखभाल के कारण खतरा नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए देखें कानूनी परिभाषाओं को समझें ।

क्या मैं शरणार्थी दावा कर सकता हूँ?

यदि आप खतरे, हिंसा या उत्पीड़न से बचकर भाग रहे हैं, तो आप कनाडा की सीमा पर या कनाडा के भीतर शरणार्थी दावा प्रस्तुत करके सुरक्षा की मांग कर सकते हैं। कनाडा सरकार यह निर्णय करेगी कि आपका शरणार्थी दावा IRB-RPD के पास भेजा जाएगा या नहीं। यह समझना महत्वपूर्ण है कि कौन दवा कर सकता है और किसे सुनवाई मिल सकती है। जितनी जल्दी हो सके और शरणार्थी सुरक्षा मांगने से पहले कानूनी सलाह प्राप्त करें।

कौन पात्र नहीं है

हो सकता है कि आपका शरणार्थी दावा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पात्र ना हो, यदि :

  • आप किसी दूसरे देश में कन्वेंशन शरणार्थी हैं जहां आप जा सकते हैं।
  • आपने संयुक्त राज्य अमेरिका(the United States), यूनाइटेड किंगडम(the United Kingdom), ऑस्ट्रेलिया(Australia) या न्यूजीलैंड(New Zealand) में शरणार्थी दावा किया है।
  • आपको कनाडा द्वारा पहले ही बता दिया गया था कि आप शरणार्थी दावा नहीं कर सकते।
  • आपने कनाडा में एक शरणार्थी दावा किया था जिसे वापस ले लिया गया, छोड़ दिया गया, या अस्वीकार कर दिया गया।
  • आपकी पहचान खतरनाक या अपराधी के रूप में की गई है, या आपने मानवाधिकार कानूनों को तोड़ा है।
  • आपको कनाडा में पहले से ही एक संरक्षित व्यक्ति का दर्जा दिया गया था।
  • आपको कनाडा से निष्कासन आदेश(removal order) प्राप्त हुआ है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका-कनाडा भूमि सीमा पर, आप सुरक्षित तृतीय देश समझौते (STCA) के कारण प्रवेश नहीं कर सके।

यदि आपने 3 जून, 2025 को या उसके बाद अपना दावा किया है:

बिल C-12 के कारण, अब दो अतिरिक्त कारण हैं जिनकी वजह से आपका शरणार्थी दावा IRB-RPD को नहीं भेजा जा सकता है। ये नियम केवल उन दावों पर लागू होता हैं जो 3 जून, 2025 को या उसके बाद किए गए हैं।

  • आपने कनाडा में अपनी पहली प्रवेश तिथि (24 जून, 2020 के बाद ), से एक वर्ष से अधिक समय बाद दावा किया है, भले ही आप कनाडा छोड़कर बाद में फिर वापस आए हों।
  • अपने कनाडा में निर्धारित सीमा प्रवेश बिंदुओं के बीच से प्रवेश किया और कनाडा में प्रवेश करने के 14 दिनों से अधिक समय बाद अपना शरणार्थी दावा किया।

इसका अर्थ है कि यदि आपने 24 जून, 2020 के बाद किसी भी समय कनाडा में प्रवेश किया था, और 24 जून, 2020 के बाद अपनी पहली प्रवेश तिथि से एक वर्ष के भीतर शरणार्थी दावा नहीं किया, तो आपका शरणार्थी दावा IRB-RPD को नहीं भेजा जा सकता। आपके पास PRRA नामक एक अन्य प्रक्रियाएं तक पहुंचे मिल सकती है। PRRA तक पहुंच प्राप्त करने के लिए भी आपको एक दावा शुरू करना होगा।

सुरक्षित तृतीय देश समझौता (STCA)

यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका से कनाडा में प्रवेश करते हैं, तो कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक समझौता जिसे सुरक्षित तृतीय देश समझौता (STCA) कहा जाता है, शरणार्थी सुरक्षा मांगना कठिन बना देता है। समझौते में कहा गया है कि आपको अपना शरणार्थी दावा उस सुरक्षित देश मे दर्ज करना चाहिए जिसमें आप पहले दाखिल हुए। यदि आप आधिकारिक सीमा पार करके कनाडा में प्रवेश करते हैं, या यदि आप आधिकारिक सीमा पार के बीच कनाडा में प्रवेश करते हैं और देश में प्रवेश करने के 14 दिनों के भीतर शरणार्थी का दावा करते हैं तो एसटीसीए(STCA) आप पर लागू होगा।

यदि आप भूमि मार्ग से कनाडा में प्रवेश करते हैं, तो आप शरणार्थी दावा केवल तभी कर सकते हैं यदि:

  • आपका एक परिवारिक सदस्य कनाडा में है।
  • आप 19 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं, अकेले यात्रा कर रहे हैं, तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में आपका कोई माता-पिता या कानूनी अभिभावक नहीं है।
  • आपके पास वैध कैनेडियन वीज़ा, या अध्ययन या कार्य परमिट है।
  • आप संयुक्त राज्य अमेरिका या अपने देश में आपराधिक मृत्युदंड का सामना कर रहे हैं।
  • आप राज्यविहीन हैं.
  • आप संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हैं।

यह देखने के लिए कि क्या आप इनमें से किसी एक अपवाद के लिए योग्य हैं, एक सीमा अधिकारी आपसे प्रश्न पूछेगा। यदि आप अर्हता प्राप्त करते हैं, तो आपको कनाडा में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। यदि आप किसी अपवाद के लिए योग्य नहीं हैं, तो आपको संयुक्त राज्य अमेरिका वापस भेजा जा सकता है। यदि संभव हो, तो कनाडा में रहने के अन्य तरीकों के बारे में किसी वकील या कानूनी प्रतिनिधि से बात करें।

अधिक जानकारी के लिए सुरक्षित तृतीय देश अनुबंध देखें

शरणार्थी दावा प्रक्रिया का अवलोकन

कनाडा में रहने के लिए, आपको सरकार को दिखाना होगा कि आप वही हैं जिसे कनाडा शरणार्थी कहता है। इसका मतलब है कि आपको यह दिखाना होगा कि आप एक कन्वेंशन शरणार्थी या सुरक्षा की आवश्यकता वाले व्यक्ति हैं। यदि आपकी स्थिति एक से अधिक देशों में है, तो आपको यह दिखाना होगा कि आप प्रत्येक देश में जोखिम में हैं। आपको यह भी दिखाना होगा कि आप अपने बारे में और अपनी कहानी के बारे में सच बता रहे हैं। आप सबूत इकट्ठा करके और आपके साथ जो हुआ उसके बारे में ईमानदार, स्पष्ट और विस्तृत होकर ऐसा करते हैं।

अपना शरणार्थी दावा शुरू करें

शरणार्थी दावा करने में पहला कदम कनाडाई सरकार को यह बताना है कि आप सुरक्षा चाहते हैं। इसे करने के दो तरीके हैं। आपको कनाडा में होना चाहिए.

  • यदि आप कनाडा के अंदर हैं: IRCC आईआरसीसी(IRCC) पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और जमा करें, या
  • यदि आप सीमा, हवाई अड्डे या हिरासत केंद्र पर हैं: CBSA अधिकारी को बताएं कि आप शरणार्थी दावा करना चाहते हैं।

यदि CBSA या IRCC यह तय करते हैं कि आपका दावा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पात्र है या नहीं। यदि आपका दावा पात्र है, तो वह इसे IRB-RPD को भेज देते हैं।

यदि CBSA या IRCC यह तय करते हैं कि आपका दवा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पत्र नहीं है, तो आपके मूल देश के आधार पर आपको PRRA की पेशकश की जा सकती है या आपको कनाडा छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

यदि मेरा दावा अपात्र पाया जाता है तो अधिक जानकारी

आपके शरणार्थी दावे की सुनवाई

आपके दावे के बारे में आपकी सुनवाई होगी। आपकी सुनवाई में, IRB-RPD का एक व्यक्ति (एक सदस्य ) आपकी कहानी और आपके गवाहों को सुनेगा। वे आपके बीओसी फॉर्म, IRCC या CBSA के नोट्स और आपके द्वारा उन्हें दी गई हर चीज़ को देखते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें आपकी शरणार्थी सुनवाई मे ।

आपके शरणार्थी दावे की सुनवाई के बाद

आपकी सुनवाई के बाद, IRB-RPD आपको बताता है कि क्या आपका शरणार्थी दावा स्वीकार कर लिया गया है। यदि इसे स्वीकार कर लिया जाता है, तो आप स्थायी निवासी बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपका दावा खारिज कर दिया जाता है, तो आप अपील करने (समीक्षा के लिए पूछने) में सक्षम हो सकते हैं। अपने विकल्पों के बारे में जानने के लिए किसी वकील या कानूनी प्रतिनिधि से बात करें।

अधिक जानकारी के लिए देखें आपकी सुनवाई के बाद।

वे दावे जो IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पत्र नहीं है

यदि आपका दावा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए अपात्र पाया जाता है, तो क्या होगा

ऐसे कई कारण है जिनकी वजह से CBSA या IRCC यह निर्णय ले सकते हैं कि आपका शरणार्थी दावा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पात्र नहीं है।

यदि आपका दावा पात्र पाया जाता है, तो आपको एक पत्र प्राप्त होगा जिसमें कहा जाएगा कि आपका दावा “शरणार्थी संरक्षण प्रभाव को भेजे जाने के लिए पात्र नहीं है”। आपकी पात्रता साक्षात्कार के दौरान आपको एक शरणार्थी संरक्षण पहचान दस्तावेज भी प्राप्त होगा(RPID)।

बिल C-12 के तहत परिवर्तन (3 जून, 2025 को या उसके बाद किए गए दावे)

बिल C-12 द्वारा लागू किए गए नए पात्रता नियमों के कारण, 3 जून, 2025 को या उसके बाद किए गए कुछ दावे अब अपात्र पाए जा सकते हैं, भले ही वह पहले पात्र थे।

यादि आपका दावा इन परिवर्तनों से प्रभावित होता है, तो IRCC या CBSA आपसे संपर्क करेंगे।

यदि आपका दावा अपात्र पाया जाता है, तो क्या होगा?

आगे क्या होगा, यह आपकी निष्कासन आदेश(removal order) की स्तिथि पर निर्भर करता है। आपके पास या तो एक प्रवर्तनीय(enforceable) निष्कासन आदेश होगा या एक अप्रवर्तनीय(unenforceable) निष्कासन आदेश होगा।

अगर आपके पास एक अप्रवर्तनीय निष्कासन आदेश है (unenforceable removal order)

यदि आपक किसी स्थगन(moratorium country) वाले देश से है, तो आपके निष्कासन आदेश को लागू नहीं किया जा सकता। इसका अर्थ है कि आपको कनाडा से नहीं हटाया जा सकता, लेकिन आप पूर्व-निष्कासन जोखिम मूल्यांकन (PRRA) के लिए भी आवेदन नहीं कर सकते।

इससे आप अवर्चन संबंधी अनिश्चित स्थिति में पंस सकते हैं।

आपको स्वचालित रूप से वर्क परमिट नहीं मिलता। हालांकि, अपना RPID प्राप्त करने के बाद आप वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते है। आपको वर्क परमिट के लिए आवेदन जमा करना होगा और शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन के प्रसंस्करण में लंबा समय लग सकता है। वर्तमान प्रसंस्करण समय जानने के लिए IRCC की वेबसाइट देखें।

इस स्तिथि में कुछ लोग मानवीय एवं अनुकंपा आवेदन (H&C) आधारों पर स्थायी निवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन के प्रसंस्करण में लंबा समय लग सकता है। वर्तमान प्रसंस्करण समय जानने के लिए IRCC की वेबसाइट देखें।

अगर आपके पास एक प्रवर्तनीय निष्कासन आदेश है (enforceable removal order)

यदि आपका दावा पात्र नहीं है, और आपके पास एक परिवर्तनीय निष्कासन आदेश है, तो आपके विरुद्ध एक निष्कासन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पूर्व-निष्कासन जोखिम मूल्यांकन (PRRA)

निष्कासन की प्रक्रिया के अंतर्गत, आप पूर्व-निष्कासन जोखिम मूल्यांकन (PRRA) के लिए पात्र हो सकते हैं।

आप स्वयं PRRA के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आपको CBSA अधिकारी द्वारा PRRA आवेदन दिए जाने तक प्रतीक्षा करनी होगी।

यह नियुक्ति आमतौर पर CBSA कार्यालय में व्यक्तिगत रूप में होती है, लेकिन यह ऑनलाइन भी हो सकती है। यह आपके दावे के अपात्र पाए जाने के तुरंत बाद हो सकती है, या कुछ महीनो बाद भी हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए पूर्व निष्कासन जोखिम मूल्यांकन (PRRA) देखें।

PRRA के दौरान वर्क परमिट

यदि आप PRRA दिए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, या अपने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना PRRA जमा कर दिया है, तो आप एक ओपन वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।आपको वर्क परमिट के लिए आवेदन जमा करना होगा और शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन के प्रसंस्करण में लंबा समय लग सकता है। वर्तमान प्रसंस्करण समय जानने के लिए IRCC की वेबसाइट देखें।