यदि आप कनाडा में हैं, तो आप IRCC पोर्टल/Portal नामक वेबसाइट(Website) का उपयोग करके अपना शरणार्थी दावा शुरू करते हैं।
कनाडा के अंदर दावा करने की प्रक्रिया को समझें
आपको IRCC पोर्टल/Portal को पूरा करना होगा और अपना शरणार्थी दावा शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे।
IRCC पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करने के बाद, आपको प्राप्त होगाः
- दावा दस्तावेज की स्वीकृति
- आप्रवासन चिकित्सा परीक्षा(IME) कैसे और कब पूरी करनी है, इसके बारे में निर्देश
IRCC द्वारा व्यक्तिगत बायोमेट्रिक्स(Biometrics) नियुक्ति और आपके पात्रता साक्षात्कार को पूरा करने के लिए आपसे संपर्क किया जाएगा।
यदि आपका दावा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पात्र है, तो आपको प्राप्त होगा:
- एक शरणार्थी संरक्षण पहचान दस्तावेज़ (RPID)
- आपके शरणार्थी दावे की पुष्टि करने वाला एक पत्र कनाडा के आप्रवासन और शरणार्थी बोर्ड (IRB) को भेजा गया है
यदि आपका दावा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पात्र नहीं है, तो आपको प्राप्त होगा: :
- एक शरणार्थी संरक्षण पहचान दस्तावेज़ (RPID)
- एक पत्र, जो पुष्टि करता है कि आपका शरणार्थी दावा IRB-RPD को भेजे जाने के लिए पात्र नहीं पाया गया।
यदि मेरा दावा अपात्र पाया जाता है तो अधिक जानकारी
